Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

लोहाघाट:खिलपिती में गौशाला में घुसा गुलदार मवेशियो के साथ बैठा रहा। नहीं पहुंचाया नुकसान।

टनकपुर:शारदा में डूबे 2 युवक सर्च अभियान जारी जल पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन।

बाराकोट:बसौटी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ग्राम प्रधान ढटीगांव व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 22, 2026

मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धि भरे

प्रबुद्ध जनों व मातृशक्ति का सॉल उड़ाकर किया सम्मान

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा आज सोमवार को अपने चंपावत जिले के दौरे के दौरान लोहाघाट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोहाघाट नगर पालिका सभागार में भगवत प्रसाद पांडे की अध्यक्षता तथा गिरीश कुवर के संचालन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा कार्यक्रम में आए प्रबुद्ध जनों व मातृ शक्ति का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया तथा उनकी समस्याओं को पूछा।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है आज देश का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा जहां कांग्रेस शासन में कश्मीर में आतंकवाद,देश में भ्रष्टाचार ,योजनाओं में बड़े-बड़े घोटाले हुआ करते थे दुश्मन सैनिक हमारे देश के वीर जवानों के सर काट कर ले जाते थे और उसके बावजूद भी सरकार खामोश बनी रहती थी।

उन्होंने कहा देश मे मोदी सरकार बनने के बाद इन सब में कड़ाई से लगाम लगाई गई है ।आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कश्मीर में आतंकवाद लगभग पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है कश्मीर में तिरंगा अब शान से लहराता है और देश का संविधान चलता है। कहा इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल वासियो को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में जहां देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं रक्षा क्षेत्र में भी देश काफी मजबूत हुआ है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है तथा सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी देश तेजी से तरक्की कर रहा है। कहा मोदी सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कार्य भी किया जिसके चलते आज देश की मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही है कहां प्रधानमंत्री हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की योजनाओं से आज उत्तराखंड भी तेजी से विकास के नए आयाम छू रहा है ।जिसका जीता जाता उदाहरण ऑल वेदर सड़क है जिसकी किसी के द्वारा कल्पना नहीं की गई थी आज चीन सीमा तक सड़क को पहुंचाया गया है। पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा पहले की सरकारों ने देश को पूरी तरह खोखला कर दिया था। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सेना आज ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान चलाकर दुश्मनों के घरों में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

कहा देश ने स्पेस के क्षेत्र में भी काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे हैं उन्होंने हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान कई प्रबुद्ध जन व दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा,प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, राजू गढ़कोटी, चंद्रशेखर बगोली, बबलू देव, चंद्रकला महरा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें