Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट विधायक ने अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया सम्मानित बताया देश का गौरव

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 14, 2025

लोहाघाट विधायक ने अग्निवीर में चयनित युवाओं को किया सम्मानित बताया देश का गौरवलोहाघाट में पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा तैयार किए गए युवाओं से 23 युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन हुआ है।सोमवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी छमनिया स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट पहुंचे। जहां पूर्व सैनिक कोच मयंक ओली की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में विधायक अधिकारी ने अग्निवीर में चयनित सभी युवाओं को सम्मानित करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी।कहा यह युवा हमारे क्षेत्र व देश का गौरव है ।उन्होंने सभी युवाओं को तन मन से देश सेवा करने को कहा। साथ ही क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना व अन्य सैन्य बलों के लिए निशुल्क प्रशिक्षित कर रहे पूर्व सैनिक मयंक ओली के कार्यों की भरपूर सराहना की ।कहा आज बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो निस्वार्थ सेवा करते हैं उन्हें में से मयंक ओली भी एक है ।विधायक अधिकारी ने कोच ओली को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सूबेदार प्रहलाद सिंह अधिकारी ने युवाओं में जोश भरते हुए अनुशासन के साथ देश सेवा करने को कहा। कार्यक्रम में विधायक अधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया ।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोरा ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, ग्राम प्रधान खोला सुनार ललित वर्मा ,हरदेव जोशी ,देव सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें