Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

सूचना

: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने दिव्यांग जनों को बांटे कृत्रिम उपकरण

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 25, 2024
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने दिव्यांग जनों को बांटे कृत्रिम उपकरण लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को बाराकोट ब्लॉक सभागार में एलिमको कंपनी के द्वारा लगाए गए दिव्यांग शिविर का शुभारंभ किया इस दौरान विधायक अधिकारी ने एलिमको कंपनी के सहयोग से क्षेत्र के 60 दिव्यांग जनों को निशुल्क कृत्रिम उपकरणों का वितरण किया विधायक अधिकारी ने कहा जिला प्रशासन व एलिमको कंपनी दिव्यांग जनों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है इन कृत्रिम उपकरणों की सहायता से क्षेत्र के दिव्यांग जनों की दिनचर्या में काफी सुधार आएगा उन्हें दूसरों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा उन्होंने दिव्यांग जनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया वही कृत्रिम उपकरण पाकर दिव्यांगजन काफी खुश नजर आए उन्होंने विधायक अधिकारी ,एलिमको कंपनी तथा चंपावत जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में डॉक्टर सुकेत ,राम नरेश वीडिओ बाराकोट ,सील कल्याण संस्था प्रबंधक अनिल जोशी जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली ,विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा ,हरदेव जोशी ,नारायण सिंह आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें