Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट में बढ़ते नशे के कारोबार के मुद्दे को विधानसभा में उठाया

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 29, 2024
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट में बढ़ते नशे के कारोबार के मुद्दे को विधानसभा में उठाया देहरादून में चल रहे विधानसभा सत्र में बोलते हुए लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार के मुद्दे को विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया इसके अलावा विधानसभा में लोहाघाट पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट क्षेत्र से बड़ी मात्रा में चरस की तस्करी हो रही है युवा स्मैक जैसे जहर की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं तथा लूटपाट कर रहे हैं शराब का अवैध कारोबार फल फूल रहा है होटलो में खुलेआम शराब बेची जा रही है विधायक अधिकारी ने लोहाघाट पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा दुर्घटना होने पर थाने में फोन नहीं उठाता है पुलिस घटनास्थल में देरी से पहुंचती है इसके अलावा क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा फल फूल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है विधायक अधिकारी ने कहा जगह-जगह पुलिस की चौकिया खोल दी गई है उनमें पुलिस कर्मी काफी कम संख्या में तैनात किए गए हैं जिस कारण चौकियो का फायदा जनता को नहीं मिल पा रहा है उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से लोहाघाट क्षेत्र को नशे के कारोबार से निजात दिलाने की मांग करी है मालूम हो विधायक अधिकारी लगातार क्षेत्र में बढ़ते नसे के कारोबार के मामले को विधानसभा में उठाते आ रहे हैं विधायक के द्वारा इस प्रकार के प्रश्न विधानसभा में उठाना कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें