Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मुख्यमंत्री की जनसभा में सरयु लिफ्ट पेयजल योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 11, 2024
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मुख्यमंत्री की जनसभा में सरयु लिफ्ट पेयजल योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया रविवार 11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करा भीड़ ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें इस दौरान लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने संबोधन में लोहाघाट नगर की प्रमुख पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए नगर के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाइ विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है लोग वर्षों से लोहावती नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है विधायक अधिकारी ने मुख्यमंत्री से नगर की प्यासी जनता को पानी उपलब्ध कराने की मांग करी इसके अलावा विधायक अधिकारी ने कई समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की एक करोड़ 24 लाख रुपए की डीपीआर के लिए धन स्वीकृत किया जा चुका है डीपीआर बनने के बाद योजना निर्माण की कार्रवाई करी जाएगी वहीं विधायक अधिकारी ने मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हुए कहा मुख्यमंत्री लोहाघाट विधानसभा में भी विकास की गंगा बहाएंगे ऐसा हमारा विश्वास है

विज्ञापन

जरूरी खबरें