Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के डीपीआर के टेंडर निकलने पर मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 21, 2024
लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के डीपीआर के टेंडर निकलने पर मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद   लोहाघाट नगर के लोगों की गंभीर पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयास अब अपना रंग दिखाने लगे हैं। घाट सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण में युद्ध स्तर पर जल निगम द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस दिशा में जल निगम के अधिशासी अभियंता बीके पाल द्वारा योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए उच्च कोटि की कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं । पाल के अनुसार डीपीआर बनते ही धनावंटन के साथ ही युद्ध स्तर पर योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वही लोहाघाट विधायक खुसाल सिंह अधिकारी ने कहा जनता के सहयोग से विधायक निर्वाचित होने के साथ ही उन्होने नगर के लोगों को गंभीर पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिए गए थे तथा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा उनकी इस मांग को अपनी प्रथम वरीयता सूची में शामिल कर बाकायदा इसकी घोषणा भी की गई थी। इसके बाद इस कार्य में तेजी आने लगी। विधायक अधिकारी ने कहा उत्तराखंड में लोहाघाट ऐसा नगर होगा जहां बरसात में भी लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पाता है। पेयजल के अभाव के कारण नगर का न केवल विकास अवरुद्ध हो गया है, बल्कि नगर के लिए सिवर लाइन के निर्माण में भी पानी का अभाव सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट की जनता की सबसे बड़ी मांग पूरी करने के लिए वे क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते है। विधायक अधिकारी ने कहा इस योजना के निर्माण से लोहाघाट नगर सहित सैकड़ो गांवो को योजना का लाभ पहुंचेगा विधायक अधिकारी ने कहा उन्हें आशा ही नहीं पूरा विस्वास है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने इसी कार्यकाल में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य पूरा कर लोहाघाट की प्यासी जनता को पानी पिलाएंगे

विज्ञापन

जरूरी खबरें