Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट विधायक अधिकारी ने समस्त क्षेत्र /जिला वासियों को दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 30, 2024
विधायक अधिकारी ने समस्त क्षेत्र /जिला वासियों को दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही उन्होंने जनपद में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।विधायक अधिकारी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जनपद वासियों, प्रदेशवासियों व देशवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों। साथ ही उन्होंने प्रकाश पर्व को ईको फेन्डली तरीके से मनाये जाने व पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखने की अपील की। विधायक अधिकारी ने इस दीपावली पर सभी जिलेवासियों से मिट्टी के दीपकों का उपयोग करने और ध्वनि-वायु, प्रदूषण से बचने के लिए परंपरागत, कम धुए वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग कर एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और जिले में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी क्षेत्र वासियों व जनपदवासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।

विज्ञापन

जरूरी खबरें