Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

: लोहाघाट विधायक ने हर घर नल हर घर जल योजना में लगाया प्रश्न चिन्ह विधानसभा में उठाएंगे मामले को

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 7, 2024
लोहाघाट विधायक ने हर घर नल हर घर जल योजना में लगाया प्रश्न चिन्ह विधानसभा में उठाएंगे मामले को लोहाघाट विधानसभा के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना हर घर नल हर घर जल योजना के तहत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्य में प्रश्न चिन्ह लगा दिया है विधायक अधिकारी ने कहा सरकार द्वारा योजना के लिए पूरा पैसा दिया जा रहा है लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा योजना में घोर लापरवाही करते हुए नई योजना लाने के बजाय पुरानी योजना से ही कनेक्शन दे दिए गए हैं या गांवो में सूखे नल बिछा दिए गए हैं जिस कारण लोग पेयजल से वंचित हो रहे हैं और काफी परेशान है उन्होंने कहा योजना में कही भी पारद्रसिता नहीं बरती जा रही है है ना हीं शासन व प्रशासन के द्वारा कार्य की मॉनिटरिंग करी जा रही है उन्होंने कहा अगर शासन प्रशासन की मनसा साफ है तो योजना की जांच कर लापरवाह अधिकारी को दंडित करें विधायक अधिकारी ने कहा अधिकारियों व शासन प्रशासन की लापरवाही से हर घर जल हर घर नल योजना से लोगों को पानी देने के बजाय उन्हें पेयजल से वंचित कर दिया गया है अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं और मन माने ढंग से योजना के बजट को खपाने में लगे हुए हैं विधायक अधिकारी ने कहा वह इस मामले को विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे क्योंकि योजना में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है है और प्रशासन आंखें मुदे बैठा हुआ है तथा ग्रामीण इस जन कल्याणकारी योजना के सही ढंग से क्रियान्वित ना होने के कारण परेशान है

जरूरी खबरें