Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:हिट एंड रन कानून के विरोध में लोहाघाट मे वाहन चालको का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन वाहनों का संचालन ठप यात्री परेशान 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 2, 2024
हिट एंड रन कानून के विरोध में लोहाघाट मे वाहन चालको का केंद्र सरकार की खिलाफ प्रदर्शन वाहनों का संचालन ठप यात्री परेशान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को लोहाघाट डीपो के रोडवेज चालकों के साथ साथ लोहाघाट के सभी टैक्सी चालकों ने रोडवेज एम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष जगदीश जोशी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा काले कानून को वापस लेने की मांग करते हुए रोडवेज बसों व टैक्सीयो का संचालन ठप कर दिया जिस कारण लोहाघाट व चंपावत से बाहर जाने वाले यात्री परेशान रहे तथा वापस अपने घरों को लौटे वाहन चालको की हड़ताल के कारण मंगलबार को एक भी रोडवेज बस व टैक्सी का संचालन नहीं हो पाया वही रोडवेज एम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष जगदीश जोशी व वाहन चालकों ने कहा केंद्र सरकार मनमानी मे उतर आई है जो इस प्रकार के काले कानून बना कर वाहन चालको का उत्पीड़न कर रही है वाहन चालकों ने कहा जब तक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेगी वाहनों का संचालन ठप रहेगा 7 वही टैक्सी चालकों के द्वारा पूरी तरह टैक्सियों का संचालन बंद किया गया तथा बाहर से आने जाने वाली टैक्सीयो को रोककर वापस भेजा गया इस दौरान यात्रियो की टैक्सी चालकों से झड़प भी हुई टैक्सी चालकों ने कहा केंद्र सरकार के इस तुगलकी फरमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है उन्होंने कहा कोई भी वाहन चालक जानबूझकर दुर्घटना नहीं करता है उनका भी परिवार है अगर दुर्घटना हो जाती है तो चालक को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ता है नहीं तो जनता चालक को जान से मार डालती है सभी वाहन चालकों ने एक शुर में कहा केंद्र सरकार की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात रही मालूम हो कानून के विरोध में सभी चालक 1 जनवरी से 3 जनवरी तक विरोध में है विरोध प्रदर्शन में विक्रम फर्त्याल ,गोपाल गिरी ,मदन कुवर ,अमर सिंह ,पुष्कर पंत ,मदनलाल ,पुष्कर भट्ट ,रमेश मुरारी ,राजू फर्त्याल ,मनोज, अमर सिंह , महेश मेहता, दिलीप मेहरा ,विनोद सिंह, प्रकाश मेहरा ,दिनेश सिंह ,मोहन बोहरा ,उत्तम मेहरा ,सूरज ,मोहित सहित कई वाहन चालक शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें