रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बारकोट टैक्सी स्टैंड में पालिका का बंद नाला व एनएच के गड्ढे बने मुसीबत लोगों का पैदल चलना हुआ दूभर ।
Laxman Singh Bisht
बारकोट टैक्सी स्टैंड में पालिका का बंद नाला व एनएच के गड्ढे बने मुसीबत लोगों का पैदल चलना हुआ दूभर ।
वाहनों के चलने से राहगीरों को भिगो रहे हैं गंदे पानी के छीटे
कल लोहाघाट नगर में हुई मूसलाधार बारिश से बाराकोट टैक्सी स्टैंड के पास पालिका का बंद पड़ा नाला टैक्सी चालकों के लिए मुसीबत बन गया। नाला बंद होने से बरसात का पानी बोट हाउस सड़क से बहता हुआ बाराकोट टैक्सी स्टैंड में राष्ट्रीय राजमार्ग में बने गड्ढे में जमा हो गया । सड़क में हुए जल भराव से टैक्सी चालकों व यात्रियों को काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ा। आज शुक्रवार को भी नाले के गंदे पानी के सड़क के जमा होने के चलते पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वाहनों के चलने से उड़ने वाले गंदे पानी के छीटे राहगीरों को भिगो रहे हैं। जल भराव के चलते लोगों का पैदल चलना दूभर हो रहा है मामले में आम जनता ने गहरी नाराजगी जताई है। टैक्सी चालक उमेश कालाकोटी ,रोशन कुमार आदि ने बताया पालिका का बंद पड़ा नाला व सड़क के गड्ढे यात्रियों व वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। टैक्सी स्टैंड कीचड़ में तब्दील हो चुका है। उन्होंने बताया लंबे समय से वह लोग जल भराव की समस्या से जूझ रहे है पर प्रशासन के द्वारा अभी तक उन लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

सड़क में बने गड्ढों में जमा पानी बरसात में लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है वाहनों के चलने से उड़ने वाले छीटे पैदल यात्रियों के कपड़ों को भीगो रहा है। टैक्सी चालको ने जिलाधिकारी चंपावत से सड़क के गड्ढे भरवाने, पालिका के बंदे पड़े नाले को खुलवाने तथा स्टैंड में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग की है।

वही मामला संज्ञान आने पर लोहाघाट पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया पालिका कर्मियों को भेज कर बंद पड़े नाले को खुलवाया जाएगा।


विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।