Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका ने लाखों रुपए की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण तो करा दिया पर व्यापारियों को नहीं दी गई शौचालय की सुविधा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 1, 2024
लोहाघाट नगर पालिका ने लाखों रुपए की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण तो करा दिया पर व्यापारियों को नहीं दी गई शौचालय की सुविधा नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व लोहाघाट नगर में लाखों रुपए की लागत से शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण करवाया था और नगर के व्यापारियों को उसमें किराए पर दुकानें आवंटित करी गई थी लेकिन पालिका के द्वारा इतने बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स में व्यापारियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण तक नहीं करवाया गया नाही अन्य कोई सुविधा दी गई है जिस कारण व्यापारियों को काफी दिक्कतें हो रही है खासकर महिला व्यापारियों को वहीं परिसर के व्यापारियों ने कहा कई बार नगर पालिका से कांप्लेक्स में शौचालय निर्माण की मांग करी गई पर पालिका के द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा हैं वही नीरज करायत, पारम फर्त्याल, योगेश जोशी आदि व्यापारियों ने कहा शौचालय न होने से व्यापारियों को खासकर महिला व्यापारीयो व ग्राहकों को काफी दिक्कतें हो रही है व्यापारियों ने कहा पालिका उनसे महीने का किराया वसूलती हैं तथा हर 2 वर्ष में किराए में बढ़ोतरी करती है पर पालिका के द्वारा न तो उन्हें शौचालय सुविधा दी गई है ना ही परिसर में सफाई करवाई जाती है जबकि परिसर के ऊपर ही पालिका का कार्यालय है वहीं पालिका की इस कार्य प्रणाली से व्यापारियों में काफी आक्रोश है व्यापारियों ने नगर पालिका लोहाघाट से जल्द से जल्द शौचालय निर्माण व सफाई व्यवस्था की मांग करी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें