Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद की सामान्य सीट घोषित भाजपा में टिकट के लिए मच सकता है घमासान कई दिग्गजो ने की दावेदारी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 14, 2024
लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद की सामान्य सीट घोषित भाजपा में टिकट के लिए मच सकता है घमासान कई दिग्गजो ने की दावेदारी उत्तराखंड शासन द्वारा शनिवार को प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पदों की सीटों पर आरक्षण तय कर सीटें घोषित कर दी गई है वहीं लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सामान्य पुरुष सीट घोषित की गई है सामान्य सीट घोषित होते ही लोहाघाट में चुनावी हलचल तेज हो गई है वहीं अब भाजपा में टिकट को लेकर घमासान मचने की पूरी संभावना बनी हुई है सूत्रों के मुताबिक भाजपा से निवृत्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने टिकट की दावेदारी पेश कर दी है हालांकि वर्मा ओबीसी कोटे से आते हैं तथा मजबूत जनाधार वाले नेता माने जाते हैं वर्मा के अलावा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष बगोली, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,भाजपा के दिग्गज नेता दीपक ओली भी पालिका अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं सूत्रों के मुताबिक सभी लोगों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है और सबका अपना-अपना तगड़ा जनाधार है और सभी लोग भाजपा से टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं भूपाल सिंह मेहता दो बार अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल चुके है तो वहीं राजू गढ़कोटी समाज सेवा में अपनी अलग पहचान रखते हैं तो सुभाष बगोली की पार्टी के भीतर गहरी पैठ है और जनता के बीच अपनी अच्छी छवि रखते है वही दीपक ओली अपनी शांत छवि के चलते भाजपा के काफी लोकप्रिय नेता माने जाते है निवर्तमान पालिका अध्यक्ष वर्मा टिकट को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं मीडिया को दिए गए बयान में वर्मा ने कहा वह पार्टी हाई कमान के निर्देशों व जनता के सहयोग से इस चुनाव को लड़ेंगे और जीतेंगे अब देखना है भाजपा किस दिग्गज पर अपना दावा खेलती है पर टिकट को लेकर घमासान होने की पूरी संभावना है मालूम हो पिछले दो चुनाव से भाजपा को लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत नसीब नहीं हुई दोनों ही बार वर्मा दंपति ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को पठखनी दी है वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है पार्टी हाई कमान जिस किसी को भी अध्यक्ष पद का दावेदार बनाएगा वह पूर्ण निष्ठा से पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे फिलहाल चुनाव से ज्यादा भाजपा में टिकट को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है नगर के हर चौराहे पर अब कड़ाके की ठंड के बीच टिकट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है इन लोगों के अलावा भाजपा से कई छुपे रुस्तम दावेदारी कर सकते हैं

जरूरी खबरें