Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पालिका ने 20 लोगों की कार पार्किंग के लिए खर्च कर डालें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये: लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

लोहाघाट पालिका ने 20 लोगों की कार पार्किंग के लिए खर्च कर डालें डेढ़ करोड़ रुपये: लोहाघाट विकास संघर्ष समिति

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की पार्किंग को घंटे के हिसाब से देने या दुकानों के निर्माण की मांग।

मामले को लेकर जिलाधिकारी व पालिका के अधिशासी अधिकारी से की मुलाकात।

पालिका पर लगाए 20 लोगों को फायदा पहुंचाने का आरोप मांग पूरी न होने पर पालिका के खिलाफ धरने में बैठने की चेतावनी।

नगर पालिका परिषद लोहाघाट के द्वारा पुराने पालिका भवन को तोड़कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार पार्किंग का निर्माण कार्य कराया गया है। कार पार्किंग निर्माण को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सदस्यों ने कहा। पालिका के द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से पुराने पालिका भवन को तोड़कर पार्किंग का निर्माण कार्य कराया गया है जो उचित है। पर उस पार्किंग में चुनिंदा 20 लोगों के ही वाहन खड़े हो रहे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पालिका ने डेढ़ करोड़ रुपए सिर्फ 20 लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए खर्च कर दिए। इस कार पार्किंग का आम जनता को कोई फायदा नहीं हो रहा। अध्यक्ष विपिन गोरखा ने कहा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति मांग करती है कि इस पार्किंग को घंटे के हिसाब से आम लोगों को दिया जाए ताकि इस पार्किंग का फायदा सिर्फ 20 लोगों को न होकर आम जनता को हो और चौराहों व सड़क किनारे वाहन खड़े ना हो तथा पालिका की आय में भी वृद्धि हो या इस स्थान में दुकानों का निर्माण कर हल्द्वानी की चौपाटी की तर्ज पर इसे विकसित किया जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। विपिन गोरखा ने कहा इस मांग को लेकर उनके द्वारा जिलाधिकारी से भी मुलाकात की गई है तथा जिलाधिकारी के द्वारा भी उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है।

उन्होंने बताया कल शनिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के द्वारा पालिका के अधिशासी अधिकारी लोहाघाट से मुलाकात कर पार्किंग को प्रति घंटे के हिसाब से आम लोगों को देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा अगर पालिका लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांगे नहीं मानती है तो संघर्ष समिति पालिका कार्यालय के बाहर नगर पालिका परिषद के खिलाफ धरने में बैठ जाएगी। उन्होंने कहा जल्द संघर्ष समिति पालिका के द्वारा किए गए कार्यों को सूचना के अधिकार के तहत मांगेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा पालिका के द्वारा जनता के धन की बर्बादी की गई है करोड़ों रुपए सिर्फ 20 लोगों पर खर्च कर दिए गए हैं। विपिन गोरखा ने कहा अधिशासी अधिकारी के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है इस मामले को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा तथा लोहाघाट विकास संघर्ष समिति को भी बोर्ड बैठक में आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति के वरिष्ठ संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, रमेश बिष्ट, लोकेश पांडे, पूर्व सभासद राजकिशोर शाह, दीपक शाह, अजय गोरखा, गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें