Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:चौराहों में कूड़ा फेंकने वालो पर नगर पालिका की कार्रवाई 5/5 हजार के काटे चालान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 29, 2025

खुले में कूड़ा फेंकने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा :पालिका अध्यक्षलोहाघाट नगर के चौराहों पर खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर अब नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कूड़ा फेंकने वाले लोगों को चिन्हित करने के लिए पालिका के द्वारा चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। लोहाघाट के एसडीएम कोर्ट चौराहे पर कूड़ा फेंकने वाले दो लोगों को सीसीटीवी की मदद से चिन्हित कर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के निर्देश पर उनका पांच पांच हजार रुपए का चालान किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया पालिका के द्वारा नगर वासियों को घर से कूड़ा उठाने की सुविधा दी गई है। उसके बावजूद कई लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं

जिन पर अब पालिका के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पालिका अध्यक्ष ने सभी नगर वासियों से कूड़ा वाहन में ही कूड़ा फेंकने की अपील की है। अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने कहा खुले में कोई भी कूड़ा ना फेके सीसीटीवी कैमरो की मदद से कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कहा अपने नगर को साफ व स्वच्छ रखें। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें