Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: तीन महीने से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बाध कर जताया विरोध आंदोलन की दी चेतावनी।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 17, 2025

चिकित्सकों ने काला फीता बाध कर देखें मरीज।

आशा कार्यकृतियो को भी 3 माह से नहीं मिली प्रोत्साहन राशिलोहाघाट।चंपावत जिले में सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों को जन-जन तक पहुचा कर संचालित करने वाले एनएचएम कर्मी , आशाकार्यकर्ती व आउटसोर्स कर्मी पिछले तीन महीने से मानदेय न मिलने से काफी परेशान है।समस्या को लेकर एनएचएम कर्मियों के द्वारा सोमवार को सीएमओ चंपावत को ज्ञापन भी दिया गया। वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मियों ने मंगलवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में राकेश पंत व उमेश जोशी के नेतृत्व में हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल रहे।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी व राकेश पंत आदि ने कहा लगभग पिछले तीन महीनो से एनएचएम कर्मियों को मानदेय नहीं दिया गया। जिस कारण एनएचएम कर्मियों को वर्तमान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएम कर्मियों के सामने परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइया आ रही है। एनएचएम कर्मियों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द मानदेय देने की मांग की है तथा मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। एनएचएम कर्मियों ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित चार चिकित्सक, 20 एनएचएम तथा 6 आउटसोर्स कर्मी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द उन्हें मानदेय देने की मांग की है तथा मानदेय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। वही आशा कार्यकर्ती संगठन सचिव पदमा प्रथोली ने बताया 3 महीने से आशा कार्यकर्ताओ को भी प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई है। जिसके चलते आशाओं को वर्तमान में अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी दिक्कतें हो रहे है। कहा आशाए विषम परिस्थितियों में न्यूनतम प्रोत्साहन राशि में कार्य करती हैं और उसके बावजूद भी उन्हें समय से प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। उन्होंने भी सरकार से जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। विरोध जताने में डॉक्टर मृणालिनी, डॉ अरुण मिश्रा, उमेश जोशी, राकेश पंत ,दीपक बिनवाल, अंशु मिश्रा, सागर जोशी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें