Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:15 दिनों से नलों में नहीं टपकी पानी की बूद ग्रामीणों के साथ-साथ नौनिहाल भी परेशान अधिकारी बेखबर /किलोमीटरो दूर से पेयजल ढोने को मजबूर जनता /बूंद बूंद पानी को तरसते ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 14, 2024
किलोमीटरो दूर से पेयजल ढोने को मजबूर जनता बूंद बूंद पानी को तरसते ग्रामीण चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे बगोटी के बसौटा तोक में पिछले 15 दिनों से जल संस्थान के नलो में पानी की बूंद नहीं टपकी है जिस कारण ग्रामीण कड़ाके की ठंड के बावजूद किलोमीटरो दूर से पानी ढोने को मजबूर है क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सिंह ने बताया जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जिस कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है भुवन सिंह ने कहा पेयजल समस्या से जूनियर हाई स्कूल बगोटी व प्राइमरी स्कूल भी प्रभावित हुए हैं जिस कारण छात्र-छात्राओं को भी पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है ग्रामीण वाहनों के जरिए पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं भुवन सिंह ने कहा 15 से 20 परिवार पिछले 15 दिनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं पर जल संस्थान के अधिकारियों के द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है उन्होंने कहा योजना में आधे इंच की पाइपलाइन डाल दी गई है जिस कारण यह समस्या पैदा हो रही है गांव की जल जीवन मिशन योजना का कोई पता नहीं है ना ही जल संस्थान के द्वारा रखे चौकीदार के द्वारा योजना की जांच की जाती है ग्रामीणों को वर्ष पर पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है वही ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा मामला संज्ञान में आया है उन्होंने संबंधित अभियंता को निर्देशित कर दिया गया है जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा आक्रोश जताने में दीवान सिंह , दान सिंह,हुकम सिंह, चंद्र सिंह ,प्रहलाद सिंह ,रघुवर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें