Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

सूचना

: लोहाघाट:बिना अनुमति के चुनाव कार्यालय खोलने पर कांग्रेस को नोटिस हुआ जारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 27, 2024
बिना अनुमति के चुनाव कार्यालय खोलने पर कांग्रेस को नोटिस हुआ जारी कांग्रेस पार्टी के द्वारा लोहाघाट स्टेशन बाजार में बिना अनुमति के चुनाव कार्यालय खोलने पर लोहाघाट विधानसभा के एआरओ ने बुधवार को चंपावत कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है जारी नोटिस में लिखा है लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू है जानकारी में आया है आपके द्वारा बिना अनुमति के लोहाघाट में चुनाव कार्यालय संचालित किया जा रहा है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है एआरओ नोटिस जारी होने के 48 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर महेश ढेक ने बुधवार को ही जारी नोटिस का जवाब एआरओ को पत्र के माध्यम से देते हुए बताया है जहां पर कार्यालय खोलने की बात कही गई है वहां पर नगर कांग्रेस कमेटी का पूर्व से कार्यालय है वहां किसी कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन नहीं किया गया है बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदीप टम्टा को प्रत्याशी बनाए जाने पर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया था जहां पर आए दिन पार्टी की बैठक की जाती रही है मालूम हो एआरओ द्वारा भाजपा को भी कैलेंडर वितरण करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया था

जरूरी खबरें