Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:10 फरवरी को मुख्यमंत्री लोहाघाट के ठाटा मे कर सकते हैं रात्रि प्रवास मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 8, 2024
10 फरवरी को मुख्यमंत्री लोहाघाट के ठाटा मे कर सकते हैं रात्रि प्रवास मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज   , प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर लोहाघाट आ रहे हैं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 फरवरी को लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर लोहाघाट आ रहे हैं मुख्यमंत्री लोहाघाट के किसी गांव में रात्रि प्रवास करेगे फिलहाल अभी तक मुख्यमंत्री धामी के रात्रि प्रवास करने के लिए गांव का निर्णय नहीं हो पाया है एसडीएम ने बताया 10 फरवरी को मुख्यमंत्री रात्रि प्रवास करेंगे व 11 फरवरी को मुख्यमंत्री लोहाघाट नगर में रोड शो करने के साथ ही विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे एसडीएम ने बताया मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व भाजपा नेताओं के बीच बैठक हुई बैठक में मुख्यमंत्री के दौरे को भव्य बनाने पर चर्चा करी गई तथा मुख्यमंत्री के 10 फरवरी को रात्रि प्रवास के लिए भी चर्चा हुई जल्द मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास के लिए गांव का निर्णय हो जाएगा जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री लोहाघाट विधानसभा के ठाटा गांव में रात्रि प्रवास कर सकते हैं प्रशासन ने मुख्यमंत्री की रात्रि प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है डीएम चंपावत के द्वारा आज मुख्यमंत्री के रात्रि प्रवास की संभावना को देखते हुए ठाटा गांव का निरीक्षण किया गया है तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए वही मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जीआईसी हेलीपैड से लेकर रामलीला मंच तक सड़क को चमकाया जा रहा है बरसों से बंद पड़ी नालियों को खोल दिया गया है तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियां का कटान किया जा रहा है वहीं लोगों ने कहा हर 6 महीने में भी वीआईपी को आना चाहिए ताकि नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें