Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर लोहावती नदी में चला बृहद स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 22, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर लोहावती नदी में चला बृहद स्वच्छता अभियान।आज रविवार 22 जून को अध्यक्ष/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट मे बृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत अभियान में शामिल लोगों ने लोहाघाट के रिश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण ,लोहावती नदी तथा शमशान घाट लोहाघाट मे स्वच्छता की गई तथा झाड़ियां का निस्तारण किया गया। लोहावती नदी में फेकी हुई गंदगी, पॉलिथीन आदि को जमा कर नगर पालिका के कूड़ा वाहन के माध्यम से कूड़े का निस्तारण किया गया।स्वच्छता अभियान में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त पीएलवी, बार एसोसिएट के सदस्य, आईटीबीपी व पुलिस के जवान, व्यापार संघ व नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने सहयोग किया। स्वच्छता अभियान में ओम शांति ओम से आई हुई मातृशक्ति ने प्रतिभाग किया स्वच्छता अभियान के बाद रिश्वेश्वर महादेव मंदिर से लोहाघाट बाजार तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। अभियान में अधिकार मित्र बृजेश चंद्र जोशी, कमल राम, तारा सिंह, विनोद सिंह, अधिकार मित्र मंजू देवी, गीता, सीमा फर्त्याल, निर्मला, मुन्नी देवी, शीला तड़ागी, प्रियंका वर्मा, अधिकार मित्र रेनू गढ़कोटी ,गोपाल सिंह हेमलता जोशी, सावित्री राय, बृजेश जोशी ,कमल राम, राजीव मुरारी आदि मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें