Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रशासन की मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी एक क्लीनिक सीज

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 29, 2025

मचा हड़कंप। अब मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट रखना होगा अनिवार्य।सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर प्रशासन ने लोहाघाट में मेडिकल स्टोरो व क्लिनिको पर छापेमारी की गई।इस दौरान बिना लाइसेंस के चल रहे एक क्लीनिक को सीज किया गया। मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व व पुलिस टीम के द्वारा लोहाघाट नगर के मेडिकल स्टोरो व क्लिनिको में छापेमारी की गई इस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोरो व क्लिनिको की जांच की ।जांच के दौरान टीम ने बिना लाइसेंस के क्लीनिक संचालित होने पर क्लिनिक को सीज किया गया ।तथा मेडिकल स्टोरो में फार्मासिस्ट न पाए जाने पर दो मेडिकल स्टोर बंद कराए गए ।छापेमारी से मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई मेडिकल स्टोर स्वामी मेडिकल स्टोर बंद कर गायब हो गए। सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया क्लीनिक को लाइसेंस सत्यापन तक सीज किया गया है ।कहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के तहत सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को मेडिकल स्टोरो में अनिवार्य रूप से फार्मासिस्ट रखने तथा दवा व बिक्री का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं रखने तथा नियमों का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी कहा औचक छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत भवदीप रावते ने कार्यवाही से बचने के लिए सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया।अभियान में एसीएमओ डॉक्टर रश्मि पंत ,तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी , एसएचओ अशोक कुमार फार्मेसी अधिकारी भूपेश जोशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें