Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:गृह मंत्रालय के निर्देश पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

गृह मंत्रालय के निर्देश पर पीजी कॉलेज लोहाघाट में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजनक्षेत्रीय निदेशक एनसीबी क्षेत्रीय इकाई देहरादून एवं भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय मादक पदार्थ हेल्पलाइन MANAS (1933) के प्रचार प्रसार हेतु महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में आज लोहाघाट महाविद्यालय परिसर में हेल्पलाइन के बैनर लगाने के साथ-साथ पंपलेट बटवाए गए l महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को इस हेल्पलाइन नंबर के लिए जागरूक किया गया साथ ही शहर में प्रचार - प्रसार करने के लिए भी प्रेरित किया गया l इस आंदोलन में "एक युद्ध नशे के विरुद्ध "को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मानस 1933 हेल्पलाइन को जनमानस में प्रचारित - प्रसारित करने की अपील भी की ताकि लोहाघाट शहर एवं आसपास के क्षेत्र में लोग नशे से दूर रहे और इस विषय पर जागरूक बने l प्रसार कार्यक्रम में नोडल डॉ. लता कैड़ा, डॉ.पंकज कुमार टम्टा, डॉ सुमन पांडेय , डॉ ममता बिष्ट,डॉ रवि सनवाल, डॉ कमलेश सकटा, डॉ सुनील कुमार, रमेश चंद्र जोशी, रमेश चंद्र भट्ट एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र सिंह चौहान एवं ऑनलाइन मीडिया पत्रकार गिरीश सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा l

जरूरी खबरें