Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: लोहाघाट:हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर लोहाघाट में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का होगा आयोजन 

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 21, 2024
हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर लोहाघाट में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का होगा आयोजन   श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति लोहाघाट के द्वारा हर वर्ष की भांति लोहाघाट के हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है रविवार को समिति के संजय चौबे ने जानकारी देते हुए बताया हनुमान जयंती के अवसर पर 22 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से गणेश पूजन कलश स्थापना श्री हनुमान पूजन तथा रामचरितमानस पूजन किया जाएगा तथा पूर्वाह्न 10:00 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा चौबे ने बताया मंगलवार 23 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:00 बजे से हवन एवं पूर्णाहुति तथा अपराह्न 12:30 से आरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील करी है मालूम हो हनुमान मंदिर सेवा समिति हर वर्ष हनुमान जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करती है जिसमें सैकड़ो लोग शामिल होते हैं

जरूरी खबरें