Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट: निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने पालिका प्रशासक व ईओ पर जनता को परेशान करने का लगाया गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 26, 2024
: निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने पालिका प्रशासक व ईओ पर जनता को परेशान करने का लगाया गंभीर आरोप लोहाघाट नगर पालिका के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने लोहाघाट नगर पालिका प्रशासक एसडीएम रिंकू बिष्ट व ईओ प्रियंका रैकवाल पर नगर की जनता को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है वर्मा ने कहा लोग परिवार रजिस्टर की नकल लेने के लिए पालिका कार्यालय के धक्के खा रहे हैं उन्हें नकल तक नहीं दी जा रही है नगर पालिका कार्यालय में 11:00 बजे तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिलता है जनता की शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है वर्मा ने कहा पालिका के ठेकेदारों को निर्माण कार्य करने के बावजूद भी पिछले चार महीना से पेमेंट तक नहीं करी जा रही है वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा प्रशासक व ईओ की साठ गांठ के चलते कुछ चुनिंदा ठेकेदारों की पेमेंट करी जा रही है नगर के नोले धारों के रास्ते टूट चुके हैं शिकायत करने के बाद भी कार्य नहीं किया जा रहे हैं उन्होंने कहा अन्य नगर पालिका व पंचायत में परिवार रजिस्टर की नकल दी जा रही है सिर्फ लोहाघाट नगर पालिका में ही जनता को परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दी जा रही जिस कारण जनता और छात्र-छात्राओं के कई जरूरी काम अटके हुए हैं उन्होंने कहा पालिका प्रशासक व ईओ के द्वारा नगर की जनता को बेवजह परेशान किया जा रहा है ईओ 11:00 बजे तक कार्यालय में नहीं पहुंचती हैं वहीं वर्मा व स्थानीय लोगों ने कहा अगर प्रशासक और ईओ ने अपने रवैए में सुधार नहीं किया तो नगर क्षेत्र की जनता इन दोनों के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगी वही पालिका प्रशासक व ईओ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है इस दौरान लोगों ने पालिका प्रशासक व ईओ के खिलाफ प्रदर्शन भी किया

विज्ञापन

जरूरी खबरें