Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पंचेश्वर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दृष्टि सीमांत क्षेत्र में व्यापारियों को CCTV लगाने हेतु किया प्रेरित ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 30, 2025

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दृष्टि सीमांत क्षेत्र में व्यापारियों को CCTV लगाने हेतु किया प्रेरित ।एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जनपद चंपावत मे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आम जनमानस की सुरक्षा एवं और कुशल यातायात प्रबंधन हेतु हेतु ,"ऑपरेशन दृष्टि"* अभियान चलाया गया है। ऑपरेशन दृष्टि के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर"सी0सी0टी0वी0 कैमरे"* इंस्टॉल किए जाने एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा हैं।एस पी के निर्देश पर थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्र के पुल्ला, किमतोली, मडलक बाजार में समुचित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण व्यापारिक/ बैंक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान बाजारों केमहत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानों/ बैंको में इंस्टाल *CCTV* को चेक किया गया व साथ ही कुछ महत्वपूर्ण व्यापारिक संस्थानों में *CCTV* इंस्टॉल न किए जाने की अनियमिताएं पाई गई। पुलिस ने उक्त प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्त व्यापारीगणों को CCTV की उपयोगिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए अपनी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानो मे शीघ्र से शीघ्र CCTV इंस्टॉल किए जाने के विषय में प्रेरित किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए एवं उक्त संदर्भ में *पत्र एवं नोटिस भी निर्गत किए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें