Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:वन विभाग ने कर्णकरायत मे तार में फंसे सेही (सोल) का रेस्क्यू कर बचाई जान।

चंपावत:पाटी करंट मामले में विद्युत विभाग ने बीएसएनएल के ठेकेदारों के खिलाफ थाने में दी तहरीर।

चंपावत:डीएम ने 134 शिकायतों एवं आवेदनों पर की सुनवाई, पात्र लाभार्थियों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

चंपावत:जनता मिलन में उठा ढुंगा बोरा सड़क निर्माण का मामला। आज भी डोलियों में ढोए जा रहे हैं बीमार।

चंपावत:तीन साल बाद भी घिंघारुकोट सड़क के नाम पर इंतजार कंधों पर मरीज, पगडंडी पर जिंदगी और फाइलों में विकास'

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:भेटी (बिसंग )के पवन मुरारी भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट। क्षेत्र में खुशी की लहर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 14, 2026

भेटी (बिसंग )के पवन मुरारी भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट। क्षेत्र में खुशी की लहर।

जनपद चंपावत के लोहाघाट के बिसंग के ग्राम डुगरी फर्त्याल के भेटी के होनहार युवा पवन मुरारी पुत्र मदन मोहन मुरारी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है लोगों ने पवन के भारतीय सेवा में अधिकारी बनने पर उन्हें उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। क्षेत्र वासियों ने कहा आपकी यह शानदार उपलब्धि आपके परिवार, क्षेत्र एवं समस्त जनपद के लिए गर्व का विषय है। आपकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने आपको इस गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुँचाया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप राष्ट्र सेवा के इस पवित्र दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। बधाई देने में पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, राजू फर्त्याल ,दीपक फर्त्याल गिरीश फर्त्याल,श्याम दत्त मुरारी ,सतीश मुरारी, राजू मुरारी, दीपक मुरारी ,त्रिभुवन उपाध्याय सहित कई लोग शामिल रहे। मालूम हो लोहाघाट का बिसंग क्षेत्र पहले से ही सैन्य बाहुल्य क्षेत्र रहा है। बिसंग ने देश को कई सेना अधिकारी व कई जांबाज सैनिक दिए हैं। सिलसिला लगातार जारी है।

जरूरी खबरें