Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वच्छता की अलख जगाने वाले महाविद्यालय में लगे कूड़े के ढेर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 30, 2025

स्वच्छता की अलख जगाने वाले महाविद्यालय में लगे कूड़े के ढेर।स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट के द्वारा समय-समय पर लोगों को स्वच्छ भारत मिशन, नमामि गंगे अभियान और रेलियो के माध्यम से जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। लेकिन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले इस महाविद्यालय में खुद कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिसे लोगों ने हास्यास्पद बताया ।कहा महाविद्यालय लोगों को पॉलीथिन उन्मूलन व स्वच्छता के लिए जागरूक करता है पर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल के बाहर खुद कूड़े के ढेर लगे हुए हैं ।लोगों ने कहा पहले महाविद्यालय प्रशासन महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखें तब जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। कहा इस प्रकार से महाविद्यालय परिसर में जो कूड़ा बिखरा पड़ा है उसमें बड़ी मात्रा में पॉलिथीन व प्लास्टिक की बोतले पड़ी हुई है ।लोगों ने महाविद्यालय प्रशासन से महाविद्यालय को साफ और स्वच्छ रखने की अपील की कहा यह तो चिराग तले अंधेरा वाली बात हुई। लोगों ने कहा ऑडिटोरियम हाल मे महाविद्यालय के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई महत्वपूर्ण हस्तियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाता है लेकिन ऑडिटोरियम हाल के बाहर इस प्रकार से कूड़ा पड़ा होने से संदेश अच्छा नहीं जाता है। महाविद्यालय प्रशासन ने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करनी चाहिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें