Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा तथा शादी हेतु योजना हो संचालित: गड़कोटी

Laxman Singh Bisht

Thu, May 15, 2025

अनाथ बच्चों की उच्च शिक्षा और शादी हेतु अनुदान योजना संचालित किए जाने हेतु राज्य आन्दोलनकारी राजू गडकोटी ने मांग की।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने माननीय मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजते हुए बताया है कि उत्तराखंड राज्य में कोरोनाकाल एवं विभिन्न आपदाओं के दौरान अनेक नौनिहालों के सिर से उनके माता-पिता का साया उठ गया था।सरकार की महत्वाकांक्षी वात्सल्य योजना के माध्यम से नौनिहाल अपनी शिक्षा को जारी रखने में सफल हुए है, इस हेतु केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए उन्होंने निवेदन किया है कि आज अनेक युवा अपने शिक्षा पूरी हो जाने से उच्च शिक्षा और शादी के योग्य हो गए हैं। लेकिन उनके परिजन ना होने से ऐसे युवाओं की जहां एक ओर उच्च शिक्षा छूट रही है ।वही बालिकाएं शादी योग्य होने के बावजूद भी आर्थिक तंगी के कारण शादी नहीं कर पा रही है । गडकोटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनुरोध पत्र भेजते हुए निवेदन किया है कि आपके द्वारा जिस प्रकार वात्सल्य के माध्यम से नौनिहालों को उनके माता-पिता न होने का उनको आभास नहीं होने दिया है ।इसी प्रकार इन्हीं नौनिहालों के उच्च शिक्षा एवं शादी हेतु आर्थिक अनुदान योजना संचालित करने की मांग की है। समाजसेवी राजू गड़कोटी ने बताया कि सरकार तक यह बात न पहुंच पाने के कारण अनेक युवा निराशा महसूस कर रहे थे, इस हेतु क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं युवाओं द्वारा उनसे मुख्यमंत्री के संज्ञान में उक्त प्रकरण लाने का अनुरोध किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए गड़कोटी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनुरोध पत्र सौंपते हुए निवेदन किया है कि अनाथ बालक बालिकाओं की उच्च शिक्षा एवं शादी हेतु अनुदान संबंधी महत्वाकांक्षी योजना प्रारंभ करने की मांग की है।

जरूरी खबरें