Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे का विरोध करने जा रहे हैं युवा कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 11, 2024
मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे का विरोध करने जा रहे हैं युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार 11 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट दौरे व जनसभा का युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में विरोध करने जा रहे हैं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्टेशन बाजार लोहाघाट में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाराकोट पुलिस चौकी लेकर गई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए स्टेशन बाजार लोहाघाट तक पहुंच गए थे वही युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने गिरफ्तार होते समय मीडिया को बताया कहा लोहाघाट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भ्रमित करने के लिए सरकारी कोस से करोड़ों रुपए खर्च करके एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा हर बार की तरह झूठे वादे किए जाएंगे एवं इस परिपेक्ष में युवा कांग्रेस जागरूक होने के नाते मुख्यमंत्री के सम्मुख पहाड़ों से हो रहे पलायन ,बेरोजगारी ,महंगाई एवं भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक जोरदार प्रदर्शन करने जा रही थी ताकि मुख्यमंत्री तक हमारे पहाड़ के बेरोजगार युवाओं का जो दर्द है वह पहुंच सके लेकिन भाजपा सरकार की पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी वही युवा कांग्रेस की इस कार्रवाई से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस युवा कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंच गई वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर महेश ढेक ने  युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया उन्होंने कहा युवा अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया यह भाजपा सरकार की तानाशाही है गिरफ्तारी के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई गिरफ्तारी देने में चिराग फर्त्याल,कमल कलाकोटी, लोकेश पांडे, प्रांजल वर्मा, सागर महरा ,सोनम बोहरा ,अनिल कुमार, प्रवीण मेहरा , आनंद सिंह मेहरा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे

जरूरी खबरें