Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट पुलिस ने टैक्सी संचालकों के साथ करी बैठक

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 9, 2023
लोहाघाट पुलिस ने टैक्सी संचालकों के साथ करी बैठक लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने व टैक्सी संचालकों की समस्या के समाधान हेतु शनिवार को लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने लोहाघाट में संचालित होने वाली समस्त टैक्सियों के संचालकों के साथ लोहाघाट थाने में बैठक कर उनकी समस्याओं को जाना तथा नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु वार्ता करी गई एसओ सुरेंद्र कोरंगा ने बताया लोहाघाट नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए समस्त टैक्सी संचालकों के साथ बैठक हुई जिसमें सभी टैक्सी चालकों को अपने-अपने स्टैंड में वाहन खड़ा करने ,बाजारों में टैक्सियों को ज्यादा देर खड़ा ना करने तथा बारी-बारी से सवारियों को भरने के निर्देश दिए गए तथा वाहनों में ओवरलोडिंग न करने को कहा गया एसओ ने कहा टैक्सी चालकों के द्वारा जो समस्याएं बताई गई उनके समाधान का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जाएगा उन्होंने कहा नियमों का पालन न करने पर टैक्सी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी बैठक में समस्त टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी व चालक मौजूद रहे मैं टैक्सी चालकों के द्वारा पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही गई

विज्ञापन

जरूरी खबरें