Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

सूचना

: लोहाघाट:पुलिस ने दिव्यांग व बुजुर्गों को 107/116 के नोटिस कर दिए जारी लोगों में आक्रोश सीओ से करी शिकायत 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 9, 2024
पुलिस ने दिव्यांग व बुजुर्गों को 107/116 के नोटिस कर दिए जारी लोगों में आक्रोश सीओ से करी शिकायत [caption id="attachment_16814" align="alignnone" width="300"]  आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के द्वारा माहौल खराब करने वाले लोगों को चिन्हित कर 107/116 के नोटिस जारी किए जा रहे हैं वही लोहाघाट पुलिस के द्वारा बाराकोट के खोला सुंनार के रहने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व सैनिक प्यारेलाल वर्मा तथा कामाजूला क्षेत्र के दिव्यांग के अलावा कई संभ्रांत लोगों को 107 /116 के नोटिस जारी कर दिए जिस कारण क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश फैल गया मंगलवार को सभी लोग एसडीएम कार्यालय लोहाघाट पहुंचे तथा इस बात की शिकायत एसडीएम लोहाघाट के अलावा लोहाघाट थाने पहुंची सीओ वंदना वर्मा से करी लोगों ने कहा उनका किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है उसके बावजूद पुलिस ने उन लोगों को यह नोटिस जारी किए हैं वही बुजुर्ग प्यारेलाल वर्मा व दिव्यांग ने कहा वह घर से बाहर बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं और उन्हें भी यह नोटिस जारी कर दिया है जो कि गलत बात है उन्होंने कहा पुलिस के कारण आज उनका पूरा दिन खराब हुआ तथा तथा 1000 से ₹2000 खर्च हुए सो अलग उन्होने कहा पुलिस की कार्यप्रणाली के कारण उनके आत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है[/caption] वही सीओ वंदना बर्मा ने कहा मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करी जाएगी वही लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट का कहना है पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह नोटिस जारी किए गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें