Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:रक्षा मंत्री को ज्ञापन देने आए बुजुर्ग चेतराम को पुलिस ने चार घंटे थाने में रखा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 12, 2024
रक्षा मंत्री को ज्ञापन देने आए बुजुर्ग चेतराम को पुलिस ने चार घंटे थाने में रखा बरसों से अपने बेटे को नौकरी व अपने इलाज के लिए खर्च की मांग कर रहे गगनोला निवासी बुजुर्ग चेतराम शुक्रवार को लोहाघाट दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देने सभा स्थल रामलीला मैदान पहुंचे इस बात की भनक पुलिस को लग गई बुजुर्ग चेतराम ने बताया कि वह अपनी मांगों का ज्ञापन रक्षा मंत्री को देने आए थे लेकिन पुलिस उन्हें सभा स्थल से उठाकर ले गई तथा उन्हें 4 घंटे लोहाघाट थाने में रखा गया बुजुर्ग ने कहा पुलिस ने उन्हें थाने में खाना तक नहीं खिलाया जब रक्षा मंत्री वापस गए उसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ा चेतराम ने बताया वह अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं जब भी वह अपनी मांगों का ज्ञापन किसी राजनेता को देने आते हैं पुलिस उन्हे पड़कर थाने में बैठा देती है उन्होंने कहा यह पुलिस की ज्यादती है बुजुर्ग चेतराम ने कहा अब जल्द पुलिस के खिलाफ एसपी कार्यालय में धरने में बैठेंगे मालूम हो बुजुर्ग चेतराम अपनी मांगों को लेकर 111 बार धरने में बैठ चुके हैं

जरूरी खबरें