Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 3, 2026

होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

होली पर्व के चलते दिल्ली ,देहरादून ,बेंगलुरु ,मुंबई आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी तादात में इन शहरों में रहने वाले लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र के प्रवासी होली मनाने अपने गांव को लौट रहे है। प्रवासियों को लाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो ने पूरी तैयारी की है। लोहाघाट डिपो के एजीएम धीरेंद्र वर्मा व वरिष्ठ लिपिक सूरज भान ने बताया महानगरों से होली पर्व को लेकर अपने घरों को लौट रहे प्रवासियों के लिए परिवहन निगम ने रूटिंन सेवाओं के अलावा दिल्ली के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जा रही है जो होली पर्व तक लगातार जारी रहेगी ।कहा अगर यात्रियों की भीड़ और बढ़ती है तो और भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा त्योहारी सीजन के चलते डिपो की आय में भी एक लाख रुपए से अधिक प्रतिदिन की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा देहरादून ,हल्द्वानी आदि क्षेत्र से भी लोगों का बड़ी तादात में लौटने का सिलसिला जारी है। एजीएम वर्मा ने कहा परिवार निगम यात्रियों के आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देगा। तो वहीं वरिष्ठ क्लर्क सूरज भान ने बताया डग़्गा मार वाहनों के चलते रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यात्रियों से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सस्ती व सुरक्षित यातायात करने की अपील की है।

जरूरी खबरें