रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का 17वें दिन भी जारी रहा धरना। सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप।
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 20, 2026
आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का 17वें दिन भी जारी रहा धरना। सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप।
धरना स्थल की व्यवस्थाओं पर जताई गहरी नाराजगी। पत्थरों पर बैठकर धरना देने को मजबूर।
जो पार्टी करेगी मांगों का समर्थन 2027 में उस पार्टी को देंगे समर्थन।
लोहाघाट।चंपावत जिले में मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का धरना प्रदर्शन अब दिनों दिन उग्र होने होने लगा है। । आज सोमवार को लोहाघाट के रेन बसेरा परिसर में संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व मे आंगनबाड़ी कार्यकृतियों का आंदोलन 17 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्य कृतियों के द्वारा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। तो वही अब सरकार की अनदेखी के बाद आंगनबाड़ी कार्य कृतियों का प्रदर्शन उग्र हो गया है। सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन करने तथा 24 घंटे धरना देने की चेतावनी दी है। आंगनवाड़ी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत ने कहा कि लोहाघाट तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान उन्हें वहा से जबरन हटा कर रेन बसेरा भेज दिया गया। कहा यहां निर्माण कार्य होने के चलते उन्हें धरना देने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यह स्थान एकदम जंगल से सटा हुआ है पत्थरों में बैठ कर वह लोग धरना दे रही है।कहा अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो वह लोग इस स्थान पर 24 घंटे धरना देंगी जिस कारण धरना स्थल एकांत में होने से आंगनबाड़ी कार्य कृतियों को खतरा हो सकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा या तो प्रशासन धरना स्थल बदले या उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए । कहा प्रांतीय संगठन के बैनर तले वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांगे उठाई है। कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्य कृतियों के धरने से जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र ठप पड़ चुके हैं। आंगनबाड़ी कार्यकृतियों ने कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 2027 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ-साथ सरकार के खिलाफ हजारों आंगनवाड़ी कार्यकृतिया व उनके परिवार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा जो पार्टी उनकी मांगों का समर्थन करेगी 2027 में उस पार्टी का समर्थन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में भागीरथी राय ,मीना बोरा, सुनीता , पुष्पा पाटनी,मीना चौबे, पूजा, जस्सू सामंत, विमला देवी, अनिता जोशी, कविता कुवर ,सीमा बिष्ट ,योगिता जोशी, रेखा महरा ,कमला मेहता, सुनीता आर्य ,तुलसी बोरा ,दीपा जोशी, पूजा देवी, रेखा ढेक, सुमन पांडे ,रीता बोरा सरस्वती जोशी आदि मौजूद रही।