Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मिट्टी डालकर पाट डाला बंसवाड़ गधेरा प्रवाह रुका लोगो में नाराजगी।हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही है धज्जियां।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही है धज्जियां लोहाघाट।लोहाघाट राईकोट मार्ग में बने ट्यूबवेल के पास मैदान में कुछ लोगों के द्वारा अविरल बहने वाले बंसवाड़ गधेरे को मिट्टी डालकर पाट दिया है ।जिस कारण अविरल बहने वाले बंसवाड़ का प्रवाह पूरी तरह रुक गया है । जिसके चलते क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मिट्टी डालने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा बंसवाड़ गधेरा पेयजल का प्रमुख स्रोत होने के साथ-साथ लोहावती नदी का सहायक भी है ।लेकिन अराजक तत्वों ने मिट्टी से इसे भर दिया है जिस कारण इसका प्रवाह रुक गया है और खुलेआम हाई कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है पर प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।लोगों ने प्रशासन से कार्यवाही करने के साथ-साथ प्रवाह को खोलने की मांग की ।मामले में लोहाघाट तहसीलदार जगदीश नेगी ने कहा मामला संज्ञान में आने पर राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया मामले में आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई कर प्रवाह को सुचारु किया जाएगा ।साथ ही तहसीलदार ने जंगलों ,नदी ,नालों में मिट्टी मलवा फेंकने वालों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

जरूरी खबरें