Friday 6th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:सीएम धामी ने छुलापै के अनुज को यूपीएससी में ऑल इंडिया 69 वी रैंक के लिए दी शुभकामनाएं

बाराकोट:सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र हिमांशु जोशी का यूनियन बैंक में लेखा सहायक पद पर चयन

पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर आक्रोश जीएम के बाद सीएमडी एनएचपीसी का पुतला दहन

टनकपुर बैराज की सुरक्षा के लिए व्यापारियों से सहयोग की अपील: जीएम ऋषि रंजन आर्य

लोहाघाट:तल्ला बापरू सड़क को घोषणा में शामिल करने के लिए ग्रामीणों ने सीएम धामी को दिया धन्यवाद।

: लोहाघाट:पीडब्ल्यूडी ने कलीगाव मे छोड़ा अधूरा नाली निर्माण ग्रामीणों में आक्रोश पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 20, 2024
पीडब्ल्यूडी ने कलीगाव मे छोड़ा अधूरा नाली निर्माण ग्रामीणों में आक्रोश पीडब्ल्यूडी के खिलाफ किया प्रदर्शन पीडब्लूडी लोहाघाट की एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा लगभग पिछले तीन महीनो से पुल्ला लोहाघाट मुख्य सड़क में नाली निर्माण कार्य करवाया जा रहा है लेकिन पीडब्ल्यूडी के द्वारा कलीगांव क्षेत्र में सड़क किनारे नालिया खोद कर छोड़ दी गई है जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओ को खतरा बढ़ने के साथ-साथ कलीगांव क्षेत्र की महिलाओं का जंगल जाने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है बुधवार को कलीगांव क्षेत्र के आक्रोसित ग्रामीणों ने पूर्व ग्राम प्रधान नारायण पुजारी के नेतृत्व में सड़क किनारे पीडब्लूडी लोहाघाट के खिलाफ प्रदर्शन कर नाली निर्माण कार्य पूरा करने की मांग करी प्रदर्शन में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल रहे पूर्व प्रधान पुजारी व ग्रामीणों ने कहा पीडब्लूडी लोहाघाट ने पिछले तीन महीने से सड़क किनारे बड़ी-बड़ी नालियां खोद कर छोड़ दी है जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है वाहनों को पास लेने में कई दिक्कत हो रही है तथा कई दुपहिया वाहन नाली में गिरकर चोटिल हो गए हैं साथ गांव की महिलाओं का जंगल जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है घास लाने के दौरान कई महिलाएं नाले में गिर चुकी हैं ग्रामीणों ने कहा नाली निर्माण का मलवा उनके जंगलों में डाल दिया गया है ग्रामीणों ने कहा अगर पीडब्लूडी ने नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं करना था तो नालियां क्यों खोदी गई उन्होंने कहा क्षेत्र के कई कलमठ बंद पड़े हैं पीडब्ल्यूडी के द्वारा उन्हें खोला नहीं जा रहा है बरसात का सारा पानी गांव में घुस जाता है ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर पीडब्लूडी लोहाघाट जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं करता है तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पीडब्लूडी लोहाघाट की होगी मालूम हो इस मुख्य सड़क में रोज सीमांत क्षेत्र के सैकड़ो वाहन गुजरते हैं प्रदर्शन में गोपाल पुजारी ,गौरव राय ,हिमांशु राय ,हिमांशु ,ललित ,प्रशांत, देवाशीष ,दीपिका राय ,केशवी देवी ,राधिका देवी ,दुर्गा देवी ,रूकमणि देवी, गीता देवी आदि शामिल रहे

जरूरी खबरें