Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्कूटी रपटने से रेडियोलॉजिस्ट घायल उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित। वापस लौटे मरीज

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

स्कूटी रपटने से रेडियोलॉजिस्ट हुई घायल उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित। वापस लौटे मरीजलोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा शुक्रवार सुबह अस्पताल आने के दौरान स्कूटी रपटने से घायल हो गई ।जिस कारण शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ना होने से दूर-दूर क्षेत्र से आई कई गर्भवती महिलाएं वापस घरों को लौटी। उप जिला चिकित्सालय की चिकित्साअधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल ने बताया आज सुबह रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा अस्पताल आने के दौरान अपने घर के पास स्कूटी रपटने से घायल हो गई जिस कारण आज अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रही ।डॉक्टर मंडल ने बताया सोमवार से अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु होने की उम्मीद है। वहीं अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवा बंद होने से मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मालूम लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में हफ्ते में मात्र तीन दिन अल्ट्रासाउंड सेवा संचालित रहती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें