Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:एक जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे राम मंदिर जन्मभूमि अयोध्या के अक्षत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 27, 2023
एक जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे राम मंदिर जन्मभूमि अयोध्या के अक्षत श्री राम मंदिर जन्मभूमि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं घर-घर अक्षत, चित्र एवं पत्रक वितरण को लेकर जिला अभियान टोली के राजू गड़कोटी द्वारा बाराकोट विकासखंड के मंडल रेगडू में समन्वय वैठक कर कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.गड़कोटी ने कहा की श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है और संपूर्ण भारतवर्ष के लोग इस पल का साक्षी बनने को लेकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा श्री राम मंदिर निर्माण पूर्ण होना आम जनता की भावनाओं की जीत के साथ-साथ प्रत्येक भारतवासी से जुड़ा हुआ मामला होने के कारण आज प्रत्येक भारतवासी इस इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है जिससे 1 जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले हर घर अक्षत,चित्र एवं पत्रक वितरण का कार्य भारतवर्ष के अंदर एक नई जागृति लाने के साथ ही समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा. गडकोटी ने बताया 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भारतवर्ष के समस्त मंदिरों मठों में हवन रामचरितमानस, हनुमान चालीसा के साथ-साथ प्रभु राम के विभिन्न चित्रों का चित्रण एवं शोभा झांकियां निकाली जानी प्रस्तावित है, साथ ही उस दिन पूरे भारतवर्ष में दीपावली की तरह त्योहार मनाए जाने का आम जनमानस से निवेदन किया जा रहा है. इस अवसर पर रेगडू मंडल हेतु अभियान टोली का गठन भी किया गया जिसमें अभियान प्रमुख डाटा कलेक्शन प्रमुख संपर्क प्रमुख मठ मंदिर प्रमुख मीडिया प्रमुख का दायित्व आम सहमति से दिया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्य को जन जन तक पहुंचाते हुए हर घर तक प्रभु राम के आशीर्वाद और प्रसाद के रूप में अक्षत पहुंचने का कार्य पूर्ण मनोयोग से करने पर जोर दिया.इस अवसर पर तहसील प्रचारक रमेश मुखर्जी, दरबार सिंह मेहता जगत सिंह मेहता गणेश सिंह दीवान सिंह सपना सुरेश सिंह दीपा सिंह कल्याण सिंह कृष्ण सिंह शिशुपाल सिंह दीपक सिंह शांति देवी सुनीता नीरज पांडे गणेश सिंह कृष्ण सिंह आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें