Thursday 19th of February 2026

ब्रेकिंग

उधम सिंह नगर:वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार।

टनकपुर:बीच सड़क खराब लोहाघाट से दिल्ली जा रही रोडवेज बस लगा जाम धक्का देकर हटाई बस।

लोहाघाट:व्यापारियों ने दिया ईमानदारी का परिचय बुजुर्ग का खोया हुआ पर्स किया वापस

लोहाघाट:जीआईसी दिगाली चौड़ में धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव

लोहाघाट:लॉ कॉलेज खोलने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का 3 दिनी धरना समाप्त।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीआईसी दिगाली चौड़ में धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 19, 2026

जीआईसी दिगाली चौड़ में धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव

लोहाघाट विकास खंड के पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ में आज दिनांक 19 फरवरी को रंगोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ० सुधाकर जोशी द्वारा विद्यार्थियों को रंगोत्सव कार्यक्रम के बारे में बताया गया। शिक्षिका कंचन आर्या के दिशा निर्देशन में छात्र छात्राओं के मध्य रंगोली, मेहंदी, स्लोगन और होली गायन प्रतियोगिता कराई गयी। मेहंदी प्रतियोगिता में कविता रेशवाल प्रथम, खुशी बोहरा द्वितीय, चंचला अधिकारी, महक तृतीय स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में दीपा खोलिया, कोमल, कोमल बोहरा प्रथम, गोविंदी, काजल, सुनीता, चांदनी द्वितीय और दिया, दिया टम्टा, पूजा और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार प्रथम , कविता आर्या द्वितीय और चंचला तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में होली गायन प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राओं ने होली गायन किया, जिसमें जल कैसे भरू जमुना गहरी.......,शिव के मन माही बसे काशी......सीता बन में अकेली कैसे रही..., का शानदार गायन किया गया।

होली गायन प्रतियोगिता में कक्षा 9 प्रथम कक्षा 11 द्वितीय और कक्षा 8 तृतीय स्थान पर रही। समस्त स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। रंगोत्सव के अवसर पर छात्र -छात्राओं को फलाहार, ड्रायफ्रूटस और विशेष भोज कराया । कार्यक्रम के अंत में छात्र -छात्राओं ने रंग गुलाल से आपस में होली खेली और होली गीतों पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर अध्यापकगणों में दीपा बोरा, बृजेश ढेक, नवीन भट्ट, जगदीश चन्द्र, गार्गी गंगवार, ललिता वर्मा, कमलेश जोशी, भुवन सिंह, नीरज नाथ, गणेश बोरा, गायत्री जोशी, सुरेंद्र जीत कौर, नेहा शर्मा, राहुल पाटनी, कार्यालय कर्मचारी अनुराग लेखक और खिलानंद खोलिया उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें