रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
Laxman Singh Bisht

लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर।
प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है ।इसका जीता जागता उदाहरण है लोहाघाट के कलीगांव के राकेश कुमार। राकेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर लोअर पीसीएस परीक्षा पास की है। राकेश का चयन सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर हुआ है। राकेश कुमार की शानदार कामयाबी पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। लोगों ने कहा राकेश ने अपने क्षेत्र व गांव का नाम ऊंचा किया है। इससे पूर्व राकेश ने सहायक समीक्षा अधिकारी, वीपीडीओ, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सिंचाई विभाग में कनिष्ठ सहायक, आईआईटी रुड़की में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में सफलता हासिल की है। वर्तमान में राकेश सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं पर उसके बावजूद भी उनके कदम नहीं रुके अपनी कड़ी मेहनत से आज राकेश ने लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण। राकेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय कलीगांव से शुरू की, जीआईसी लोहाघाट से इंटरमीडिएट तथा राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट से ग्रेजुएशन हासिल किया। राकेश की कामयाबी पर पूरा क्षेत्र उन पर गर्व कर रहा है। राकेश के पिता नारायण राम शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हैं तथा माता श्रीमती बसंती देवी ग्रहणी है। राकेश के बड़े भाई संजय कुमार राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागो में प्रवक्ता पद के पर तैनात है तथा उनके छोटे भाई सूरज कुमार सहायक समाज कल्याण अधिकारी का दायित्व निभा रहे हैं। लोगों ने कहा राकेश युवा वर्ग के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
विज्ञापन
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।