Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:हिट एंड रन कानून वापस लेने के सरकार के आश्वासन के बाद रोडवेज चालक लौटे ड्यूटी पर जनता ने ली राहत की सांस

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 3, 2024
हिट एंड रन कानून वापस लेने के सरकार के आश्वासन के बाद रोडवेज चालक लौटे ड्यूटी पर जनता ने ली राहत की सांस हिट एंड रन कानून वापस लेने के सरकार के आश्वासन के बाद जहां बुधवार को रोडवेज के लोहाघाट डिपो के वाहन चालकों के ड्यूटी पर लौटने से जनता ने राहत की सांस ली तो वही उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो को 2 दिन के भीतर लगभग 12 लाख रुपए से अधिक का नुकसान भी उठाना पड़ा है बुधवार को रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के लोहाघाट डिपो के अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून को वापस लेने का आश्वासन देने के बाद रोडवेज के वाहन चालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है जिस कारण बुधवार से लोहाघाट से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया वही आज लोहाघाट से सभी बस सेवाएं अपने निर्धारित समय पर संचालित हुई बस व टैक्सी सेवाएं शुरू होने से यात्रियों के साथ-साथ परिवहन निगम ने भी राहत की सांस ली है मालूम हो हिट एंड रन कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से वाहन चालक हड़ताल पर चले गए थे जिस कारण जनता को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा था

विज्ञापन

जरूरी खबरें