रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रोटरी क्लब साहिबाबाद ने जीआईसी लोहाघाट को भेंट किए 10 कंप्यूटर सेट।
Laxman Singh Bisht
रोटरी क्लब साहिबाबाद ने जीआईसी लोहाघाट को भेंट किए 10 कंप्यूटर सेट।
कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पऊ (सुई )को भी भेंट किए चार लाख के डिजिटल बोर्ड व कंप्यूटर।
शिक्षक श्याम चौबे के प्रयास लाए रंग। प्रयास जो सफल होते हैं निस्वार्थ अनुरोध जो सार्थक होता है।

पंडित बेनी राम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाचार्य तथा छात्र एवं विद्यालय कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे के प्रयासो ने रंग दिखाए। विद्यालय के "पुरातन छात्र डॉ अरुण शर्मा " के सहयोग से रोटरी क्लब साहिबाबाद से विद्यालय को विद्यालय में कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण हो चुके कंप्यूटरों की जगह अपने नवाचारों के प्रयास के तहत नई तकनीकी के पांच लाख की लागत के 10(दस)कंप्यूटर सेट स्वीकृत कराकर विद्यालय में स्थापना की गई है।

एवं शीघ्र पांच इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल बोर्ड भी विद्यालय में स्थापित होंगे। चौबे ने अपने विद्यालय के साथ-साथ ही समीप स्थित आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सुई पऊ के लिए भी अपने व्यक्तिगत प्रयासों से रोटरी क्लब साहिबाबाद के सौजन्य से चार लाख रुपए की लागत के डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड एवं एक कंप्यूटर सेट भी उपलब्ध करवाया है। शिक्षक चौबे ने बताया कि संगठन द्वारा रोटरी क्लब साहिबाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट के" इंप्रूविंग एजुकेशन ट्रुथ टेक्नोलॉजी" कार्यक्रम संचालित करने का समाचार मिलने पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर अरुण शर्मा से संपर्क कर उक्त स्वीकृति विद्यालय के लिए करवाई ।
https://www.kumaonbazaar.com

जिसके लिए जीआईसी विद्यालय परिवार राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुशील चौबे ,ग्राम प्रधान योगेश ओली, एसएमसी अध्यक्ष मनोहर सिंह करायत ,खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ,कंप्यूटर प्रभारी विक्रमजीत चौहान तथा जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी मानसिंह के द्वारा चौबे के प्रयासों की सराहना कर इसे छात्रों के लिए वास्तविक नवाचारी प्रयास बताया। एवं रोटरी क्लब साहिबाबाद एवं अरुण शर्मा का धन्यवाद किया गया।



विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।