Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:संजय कुमार ने आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी के दसवें कमांडेंट के रूप में संभाला कार्यभार।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

देश की रक्षा व नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण , जल संरक्षण एवं ग्रामीणों को रोजगार देने में करेंगे सहयोग।लोहाघाट मे आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के दसवे कमांडेंट के रूप में अरुणाचल से स्थानांतरित होकर आए संजय कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। यह पद कमांडेंट डीपीस रावत के सेवानिवृत होने के बाद रिक्त हुआ था। संजय कुमार की आइटीबीपी में विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाले अधिकारीयों के रूप में इनकी विशिष्ट पहचान बनी है ।इसी वजह से इन्हें 36वीं वाहिनी की जिम्मेदारी सौंपी हुई है । नए कमांडेंट ने कहा की यहां के लोग कितने खुशनसीब हैं जिन्हें प्रकृति ने ऐसे उपहार दिए हैं, जिसे पाने के लिए लोग तरसते रहते हैं । इसे संरक्षित करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों, गंगा यमुना के उद्गम हिमालयी क्षेत्र में सूखने जल स्रोत ,यह सब भविष्य के लिए हमारी चिंताएं बड़ा रहे हैं । पेयजल का कोई विकल्प नहीं होता है । उनका बुनियादी लक्ष्य देश की रक्षा, लोगों की सुरक्षा के साथ पानी के पोषक पौधों का रोपण कर जल संरक्षण एवं यहां की जलवायु के अनुकूल बंजर भूमि में पौधारोपण कर उसे बनाच्छादित करने तथा वाहिनी के आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सब्जियां,दूध , मोनपालन, मछलीपालन आदि सभी प्रकार के उत्पादों के लिए प्रेरित करना है। उनके उत्पादों को सीमावर्ती क्षेत्रों में आइटीबीपी खरीदेगी। उन्होंने बताया कि वाहिनी के अंतर्गत वे विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं जड़ी बूटियां का ऐसा मॉडल तैयार करेंगे जिसे देखकर न केवल किसान प्रेरित होंगे बल्कि रिटायरमेंट के बाद हमारे हिमवीर इन कार्यों को अपने घर में भी कर सकेंगे। हिमवीरों को देश की ताजा स्थिति से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमारे लिए सबसे पहले है ,उसके बाद और चीज। ताजा हालातो को देखते हुए सभी हिमवीरो को सजक व जागरूक रहते हुए अपने दायित्व का निर्वाह करना है । बटालियन के सभी जवानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा किंतु उन्हें पूर्ण अनुशासन में रहते हुए अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा। इससे पूर्व द्वितीय कमान अधिकारी बेघराज मीणा, डिप्टी कमांडेंट आर के बोहरा सहायता सेनानी बीएस मेहता , डॉ शुबे सिंह, सूबेदार जी एल वर्मा आदि ने उनका स्वागत किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें