Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:एसडीएम लोहाघाट ने पीडब्ल्यूडी व जल संस्थान को एक हफ्ते के भीतर हथरंगिया क्षेत्र में कार्य पूरा करने के दिए कड़े निर्देश कार्य में देरी के लिए जताई नाराजगी

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 21, 2023
एसडीएम लोहाघाट ने पीडब्ल्यूडी व जल संस्थान को एक हफ्ते के भीतर हथरंगिया क्षेत्र में कार्य पूरा करने के दिए कड़े निर्देश कार्य में देरी के लिए जताई नाराजगी लोहाघाट के हथरंगिया क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा पिछले एक महीने से नाली निर्माण व जल संस्थान के द्वारा पाइपलाइन शिफ्टिंग व पेयजल लाइन बिछाने का काम अधूरा छोड़ा हुआ है जिस कारण क्षेत्र वासियों व स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था रविवार को क्षेत्र वासियों ने पीडब्ल्यूडी व जल संस्थान के खिलाफ कार्य पूर्ण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था तथा एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट से दोनों विभागों पर कार्रवाई की मांग करी थी लोगों की समस्या का व विभागीय लापरवाही का एसडीएम रिंकु बिष्ट ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गुरुवार को पीडब्ल्यूडी व जल संस्थान के अभियंताओं के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्य में देरी व लापरवाही पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए दोनों विभागों के अभियंताओं को एक हफ्ते के भीतर कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट व पीडब्ल्यूडी के अभियंता तुलाराम ने एक हफ्ते के भीतर कार्य पूर्ण करने का आश्वासन एसडीएम लोहाघाट को दिया वहीं क्षेत्र वासियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए एसडीएम रिंकु बिष्ट को धन्यवाद दिया निरीक्षण के दौरान राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया व जल संस्थान के जीवनलाल आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें