Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:वाहनों के लिए भटक रहे युवाओं की मदद को आगे आई एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट वाहनों की व्यवस्था कर भेजा पिथौरागढ़ 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 18, 2024
वाहनों के लिए भटक रहे युवाओं की मदद को आगे आई एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट वाहनों की व्यवस्था कर भेजा पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ में सेना की प्रादेशिक भर्ती के लिए अन्य राज्यों के हजारों युवाओं का सैलाब चंपावत जिले में उमड़ पड़ा है वाहनों की भारी कमी के चलते युवाओं की भारी भीड़ टनकपुर में वाहनों के लिए भटक रही है वहीं सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के 100 से 150 युवा किसी तरह लोहाघाट बस स्टेशन पहुंचे पर वहां वाहन न मिलने पर युवा हताश होकर वाहनों के लिए इधर-उधर भटकने लगे इसके बाद मामला एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के संज्ञान में आया युवाओं की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट ने तुरंत लोहाघाट रोडवेज के उपमहा प्रबंधक धीरज वर्मा को फोन कर तुरंत युवाओं के लिए बसों का प्रबंध करने के निर्देश दिए इसके बाद उप महाप्रबंधक लोहाघाट के द्वारा तीन बसों का प्रबंध कर सभी युवाओं को पिथौरागढ़ भर्ती के लिए रवाना किया वहीं वाहन उपलब्ध होने पर सभी युवाओं ने खुशी जताते हुए एसडीएम रिंकु बिष्ट का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया मालूम हो अभी भी टनकपुर में सैकड़ो की संख्या में युवा वाहनों के लिए भटक रहे हैं कई युवा पिथौरागढ़ की ओर पैदल चलते हुए भी नजर आए हालांकि प्रशासन के द्वारा युवाओं के लिए बसों की व्यवस्था की गई है पर युवाओं की भीड़ इतनी है कि यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है वही वाहन न मिलने से अब युवा आक्रोशित होने लगे हैं युवा ट्रकों के पीछे यात्रा करने को मजबूर है

विज्ञापन

जरूरी खबरें