Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

लोहाघाट:महाविद्यालय व छात्रों की समस्या को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी एबीवीपी व एनएसयूआई।

सूचना

: लोहाघाट:वाहनों के लिए भटक रहे युवाओं की मदद को फिर आगे आई एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट चार बसों की व्यवस्था कर भेजा पिथौरागढ़ 

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 19, 2024
वाहनों के लिए भटक रहे युवाओं की मदद को फिर आगे आई एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट चार बसों की व्यवस्था कर भेजा पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ में सेना की प्रादेशिक भर्ती के लिए अन्य राज्यों के हजारों युवाओं का सैलाब चंपावत जिले में उमड़ पड़ा है वाहनों की भारी कमी के चलते युवाओं की भारी भीड़ टनकपुर में वाहनों के लिए भटक रही है वहीं मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या मे युवा लोहाघाट बस स्टेशन पहुंचे पर वहां वाहन न मिलने पर युवा हताश होकर वाहनों के लिए इधर-उधर भटकने लगे इसके बाद मामला एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के संज्ञान में आया युवाओं की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम लोहाघाट ने तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी को बस स्टेशन भेज तुरंत लोहाघाट रोडवेज के उपमहा प्रबंधक धीरज वर्मा को तुरंत युवाओं के लिए बसों का प्रबंध करने के निर्देश दिए इसके बाद तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के नेतृत्व में उप महाप्रबंधक लोहाघाट के द्वारा 4 बसों का प्रबंध कर सभी युवाओं को पिथौरागढ़ भर्ती के लिए रवाना किया वहीं सोमवार को भी एसडीएम लोहाघाट के द्वारा युवाओं के लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई थी वहीं वाहन उपलब्ध होने पर सभी युवाओं ने खुशी जताते हुए एसडीएम रिंकु बिष्ट ,तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, व रोडवेज प्रबंधन का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें