Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मानेश्वर में 01 किलो 379 ग्राम चरस के साथ दुकानदार गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कामयाबी ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 12, 2025

परचून की दुकान की आड़ में कर रहा था चरस तस्करी।एसपी चंपावत अजय गणपति के नेतृत्व में चंपावत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जा रही है ।आज सोमवार दोपहर को पुलिस व एसओजी को एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। सूत्रों के मुताबिक एसपी चंपावत के निर्देश पर एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने लोहाघाट थाना क्षेत्र के मानेश्वर में ललित मोहन जोशी की परचून की दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी मे पुलिस को एक बैग में रखी हुई 01किलो 379.5 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। चरस बरामद होने पर पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप मे दुकानदार ललित मोहन जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को लोहाघाट थाने ले आई है जहा पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ करने के साथ-साथ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसएचओ अशोक कुमार सिंह, एसएसआई भुवन कोहली , एसआई सोनू सिंह ए एएनटीएफ ,लक्ष्मण सिंह जगवान एस ओजी प्रभारी, हेड कांस्टेबल संजय जोशी तथा एसओजी के जवान शामिल रहे।वर्तमान में एसपी चंपावत के निर्देश पर पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया है। पुलिस के द्वारा कई नशा तस्करों को गिरफ्तार जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें