Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:चिड़ियाढुंगा गांव में शुरू हुआ विश्व कल्याण के लिए श्री सतचंडी महायज्ञ ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 18, 2025

चिड़ियाढुंगा गांव में शुरू हुआ विश्व कल्याण के लिए श्री सतचंडी महायज्ञ ।लोहाघाट। नगर के समीप चिड़ियाढुंगा गांव में विश्व कल्याण एवं सभी लोगों की सुख , शान्ति, समृद्धि,की कामनाओं के साथ श्री सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह पाठ पारायण शुरु हो गया है । वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, विपिन चंद्र पांडे, एवम् भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, के आवास में आयोजित श्रीसतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ हरिद्वार से आए विद्वान आचार्य अमरीष काला के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुरोहितों द्वारा ओम की सामूहिक ध्वनि से शुरू किया गया। प्रथम दिन गणपति पूजन, वास्तु पूजन, 64 योगिनी, क्षेत्रपाल ,नवग्रह मंडल, सर्वतोभदमंडल श्रीमांमहाकाली, श्रीमहालक्ष्मी श्रीमां सरस्वती , दुर्गा देवी ,राधा कृष्ण का आवाहन पूजन किया गया। इस महायज्ञ में आचार्य नीरज उप्रेती, रमेश उप्रेती, उमाशंकर पांडे, गंगा दत्त शर्मा, पवन बहुगुणा, भोलादत्त बहुगुणा,हिमांशु गैरोला, विजय पांडे, दीपक पाण्डेय , खिमानंद पोखरिया,कमल ,लोहिनी,एवं दीपक पाठक , लक्ष्मी नारायण पाण्डेय,गिरीश जोशी,शामिल है । यह धार्मिक अनुष्ठान 25 अप्रैल को नेपूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें