Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

सूचना

: लोहाघाट:एसपी चंपावत व एन आर आई राज भट्ट ने कराटे खिलाड़ीयो को किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 16, 2023
एसपी चंपावत व एनआरआई राज भट्ट ने कराटे खिलाड़ीयो को किया सम्मानित युवा भवन लोहाघाट में शनिवार को एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा व एलारा ग्रुप लंदन के निदेशक राज भट्ट के द्वारा राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लाने वाले कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया मुख्य अतिथि एसपी देवेंद्र पींचा ने कराटे कोच दीपक अधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कराटे खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए नशे से दूर रहने वह अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील करी वही एनआरआई राज भट्ट ने सभी कराटे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कराटे कोच अधिकारी व खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया उन्होंने सभी खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने जानवरों में दया करने का संदेश दिया इस दौरान कराटे खिलाड़ियों के द्वारा कराटे का शानदार प्रदर्शन किया गया मालूम हो एन आर आई राज भट्ट गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काफी सराहनीय कार्य करते हैं उनके द्वारा सैकड़ो गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी ली गई है तथा आवारा पशुओं के लिए भी शेल्टर होम खोले गए हैं इस मौके पर एसआई हरीश प्रसाद ,कर्मवीर, भुवन बहादुर , गिरीश भट्ट ,साक्षी बिष्ट ,सतीश गहतोड़ी , मनोज साह, राजू गढ़कोटी, हर्षित ओली, मयंक दुगताल, राहुल सामंत आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें