Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा ने किया कोतवाली पंचेश्वर में स्मार्ट बैरक का उद्घाटन

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 13, 2023
एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा ने किया कोतवाली पंचेश्वर में स्मार्ट बैरक का उद्घाटन पुलिस मुख्यालय देहरादून के द्वारा पुलिस जवानों के रहन-सहन के स्तर में सुधार लाये जाने हेतु बैरकों का उच्चीकरण कर सुविधाये बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त क्रम में जनपद चम्पावत की सीमावर्ती कोतवाली पंचेश्वर में पुलिस जवानों हेतु स्मार्ट बैरक का उच्चीकरण किया गया है । जिसका बुधवार को एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया साथ ही एसपी ने बैरक में साफ-स्वच्छता को बनाये रखने हेतू पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त एसपी पींचा द्वारा कोतवाली में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों /कर्मचारीयो से उनकी निजी, पारिवारिक व विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा बताई गई समस्याओं के संबंध में संबंधित को निर्देशित किया गया। इस मौके मे एसएचओ इंद्रजीत सिंह सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें