Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:बारिश से स्पेशल खुफिया पुलिस का कार्यालय हुआ धराशाई बाल बाल बचा हादसा कर्मचारियों के लिए हुआ खतरा 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 29, 2024
बारिश से स्पेशल खुफिया पुलिस का कार्यालय हुआ धराशाई बाल बाल बचा हादसा कर्मचारियों के लिए हुआ खतरा [caption id="attachment_22735" align="alignnone" width="300"] लोहाघाट में स्पेशल खुफिया पुलिस (सहायक विशेष अभीसूचना अधिकारी) कार्यालय के भवन की दीवार बारिश से अचानक शुक्रवार देर रात ढह गई जिससे कार्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया रात में दीवार गिरने की जोरदार आवाज से आस पड़ोस के लोगों में दहशत फैल गई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए शनिवार को सुबह कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचने पर आसपास के लोगों के द्वारा उन्हें भवन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी[/caption] [caption id="attachment_22736" align="alignnone" width="300"] आनन फानन में स्पेशल खुफिया पुलिस के कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय के जरूरी सामान को अन्यत्र शिफ्ट किया गया कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कार्यालय क्षतिग्रस्त होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है जिनके निर्देश पर कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित स्थानों में रखा जा रहा है तथा सूचना राजस्व उप निरीक्षक लोहाघाट को दे दी गई है वहीं आस पड़ोस के लोगों ने कहा क्षतिग्रस्त भवन से उन लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है कभी भी यहां पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है लोगो ने कहा गनीमत रही दीवार दिन में नहीं गिरी अन्यथा जानमाल का खतरा हो सकता था मालूम हो खुफिया पुलिस का कार्यालय बरसो पुराने ग्रिफ के पुराने भवन में संचालित किया जा रहा था अब क्षतिग्रस्त कार्यालय में कार्य करने पर कर्मचारियों की जान का खतरा बना हुआ है[/caption] [caption id="attachment_22737" align="alignnone" width="300"] वहीं लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम लोहाघाट से भवन को तोड़ने की मांग की है ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके वहीं राजस्व उप निरीक्षक लोहाघाट राकेश पंगरिया ने घटनास्थल का मौका मुवायना कर घटना की जांच की मालूम हो इस भवन में लोहाघाट, रौसाल व किमतोली शाखा के खुफिया पुलिस का कार्यालय चलता है फिलहाल खुफिया पुलिस के कर्मचारियों के लिए कार्य करने के लिए कोई स्थान नहीं बचा है[/caption] [caption id="attachment_22738" align="alignnone" width="300"] वहीं कर्मचारियों के द्वारा भवन की छत को गिरने से रोकने के लिए लकड़ी के खंभे लगाए गए हैं कुल मिलाकर खुफिया पुलिस का कार्यालय जानलेवा बना हुआ है[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें